सीएम ममता द्वारा हड़ताल पर गए डॉक्टरों को 4 घंटे में लौटने का आदेश

कोलकाता,13 जून - कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टर तीसरे दिन हड़ताल पर हैं। सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर डॉक्टर 4 घंटे के अंदर हड़ताल से नहीं लौटते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने को लेकर कड़ी निंदा की है।