मनमोहन सिंह ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बैठक

नई दिल्ली,15 जून - पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह ने आज कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। ये बैठक दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुई। इस बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमत्री भूपेश बघेल, कर्नाटक के सीएम कुमारास्वामी समेत कई नेता शामिल हुए। जानकारी के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह तबीयत खराब होने की वजह से बैठक में शामिल नहीं हो पाए।