भारत सरकार माफी मांगे व आगे से सुचेत रहे, भाकपा की मांग

चंडीगढ़, 15 जून (एन.एस. परवाना): श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मनाने के लिए पाकिस्तान जाने वाले 130 सिख यात्रियों को अटारी में सारा दिन परेशान कर वापस मोड़ देने की भारतीय विदेश मंत्रालय की घटिया कार्रवाई की पंजाब सी.पी.आई. ने कड़े शब्दों में निंदा की है। पार्टी के सचिव बंत सिंह बराड़ ने कहा कि पंजाब भर में से दूरदराज़ से भीषण गर्मी में प्रात: 7 बजे से ही यात्री अटारी स्टेशन पर पहुंच गए थे परन्तु स्टेशन के अंदर जाने से रोक दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा कार्रवाई पूरी न करने के कारण वह पाकिस्तान नहीं जा सकते। काफी देर तो यात्रियों को स्टेशन के बाहर धूप में ही रखा गया परन्तु पीछे जाकर अंदर जाने की इजाज़त दे दी गई। प्रात: 7 बजे से सायं तक प्रतीक्षा करने के उपरांत यात्रियों को वापस लौटना पड़ा। बराड़ ने कहा कि सरकारों में मतभेद होने के बावजूद उनको लोगों के धार्मिक जज़बात से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि विदेश मंत्री को इस घटना की माफी मांगनी चाहिए।