खेतों से वापिस लौट रहे व्यक्ति पर अज्ञात लोगों ने चलाईं गोलियां

मोगा,16 जून - मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना के अधीन आते गांव जीता सिंह वाला में खेतों से वापिस  लौट रहे एक व्यक्ति पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दीं। इस कारण उक्त व्यक्ति घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। व्यक्ति की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है और वह मोटरसाइकिल पर अपने खेतों से वापिस लौट रहा था। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और गोलियां चला दीं। फिलहाल पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है।