महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार : राधाकृष्ण विखे पाटिल और आशीष सेलार ने मंत्री पद की शपथ ली 

मुंबई,16 जून - महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज अपने कैबिनेट का विस्तार किया। पूर्व कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल और मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष सेलार ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल में फिलहाल 22 कैबिनेट और 16 राज्यमंत्री हैं। ऐसे में अभी भी पांच मंत्रियों की गुंजाइश है। बता दें कि सोमवार से महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है।