नाबालिग लड़के द्वारा 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म  

बठिंडा, 21 जून - (नायब सिद्धू) - बठिंडा के गांव पथराला में एक 13 वर्षीय लड़के द्वारा 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना संगत पुलिस ने दोषी लड़के के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया। वहीं पीड़ित बच्ची को सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा गया है।