पुलिस कांस्टेबल की लगी दो करोड़ की लॉटरी

चंडीगढ़, 23 जून (वार्ता) पंजाब पुलिस के एक कांस्टेंबल को दो करोड़ रुपये का लोहरी बंपर ड्रा लगा है। पंजाब सरकार की आज यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार होशियारपुर के मोतियां गांव के निवासी अशोक कुमार को नव वर्ष लोहरी बंपर ड्रा लगा है। 30 वर्षीय अशोक कुमार पंजाब पुलिस में कांसटेंबल हैं और उन्होंने दो करोड़ रुपये जीते हैं। मजे की बात यह है कि अशोक कुमार ने लॉटरी का टिकट खो दिया था और सूचना मिलने पर ढूंढना शुरू किया तो आखिर उन्हें होशियारपुर पुलिस स्टेशन में अपने टेबल के दराज में टिकट मिला। इनाम जीतने के बाद अशोक ने इनाम की रकम से घर बनाया और अपने कर्जे चुकाये अब बाकी बचे पैसों से अशोक को अपने दो छोटे भाइयों का करियर व जिंदगी संवारनी है।