मदन लाल सैनी के निधन के कारण बीजेपी संसदीय दल की बैठक रद्द

 नई दिल्ली, 25 जून - राजस्थान भारतीय जनता पार्टी प्रमुख मदन लाल सैनी के निधन के कारण आज भाजपा संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी गई है। वहीं पार्टी ने अन्य कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है। आज राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। लेकिन उससे पहले उनके पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय लाया जाएगा। जहां पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा।