लुधियाना की केंद्रीय जेल में बंदियों के बीच खूनी झड़प

लुधियाना, 27 जून - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - लुधियाना की केंद्रीय जेल में आज दोपहर बंदियों के बीच हुई खूनी झड़प में एक दर्जन के करीब बंदी घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। बंदियों की तरफ से लड़ाई के दौरान तेजधार हथियारों का प्रयोग ओर पथराव की भी ख़बर है। इस लड़ाई में कुछ जेल कर्मियों के भी चोटें लगीं हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जिस कारण उच्च आधिकारियों की तरफ से जेल की इमारत की घेराबंदी करने के आदेश दिए गए हैं। सुरक्षा कारणों के चलते जेल आधिकारियों द्वारा जेल के मुख्य गेट बंद कर दिए गए हैं।