स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंचे रणवीर सिंह

फिल्म ‘सिम्बा’, ‘गली बॉय’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह को बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अपने हाथों पर उठा लिया है। जहां हर निर्माता बॉलीवुड में केवल रणवीर सिंह को ही अपनी फिल्म में हीरो लेना चाहता है, वहीं दूसरी ओर रणवीर स्टारडम की ऊंचाइयों को हासिल कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार यशराज फिल्मस के तीन प्रोजेक्ट रणवीर सिंह के पास हैं। वैसे इन दिनों वह फिल्म ‘83’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जोकि कपिल देव से संबंधित फिल्म है। रणवीर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं, तो साथ में उनकी पत्नी यानि दीपिका फिल्म में भी उनकी (रणवीर सिंह) की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। धर्मशाला में वे और उनकी कास्ट क्रिकेट की बारीकियां सीख रही हैं। कबीर खान की यह फिल्म जल्द रिलीज़ होंगी। गुजरात की पृष्ठभूमि से संबंधित फिल्म भी रणवीर के हिस्से आई है, नाम है ‘जयेश भाई जोरदार’। जहां फिल्म ‘रामलीला’ में रणवीर ने गुजराती राम रजाड़ी के किरदार से धूम मचाई थी। वहीं अब वीर सिंह जयेश भाई जोरदार गुजराती किरदार में फिर से दर्शकों के रू-ब-रू होंगे। साथ हैं दिव्यांग ठक्कर।