कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार

फरीदाबाद, 29 जून - हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस नेता और प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। बता दें कि विकास चौधरी की बृहस्पतिवार सुबह गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।