डेरा प्रेमी हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपियों का बढ़ा पुलिस रिमांड 

पटियाला, 29 जून - (आतिश गुप्ता) - नाभा की जेल में डेरा प्रेमी महिंदरपाल सिंह बिट्टू की हत्या के मामले में गिरफ्तार किये गुरसेवक सिंह चरहेड़ी, मनिन्दर सिंह भगड़ाना, लखवीर सिंह सलाणा, हरप्रीत सिंह नागरा और जसप्रीत सिंह उर्फ निहाल सिंह निवासी त्रिपड़ी पटियाला को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत की ओर से उनको दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। कथित आरोपियों को 1 जुलाई को दोबारा अदालत में पेश किया जायेगा।