‘स्ट्रीट फूड’ को दुनिया का बेस्ट फूड मानती हैं सोनम

मुंबई 29 जून (वार्ता): बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर गोलगप्पे और अन्य जायकेदार एवं चटपटे ‘स्ट्रीट फूड’ को दुनिया का बेस्ट फूड मानती हैं। सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सवाल-जवाब का सेशन रखा था। इस सेशन के दौरान सोनम से एक फैन ने पूछा कि उनकी स्ट्रीट पर मिलने वाले गोलगप्पों को लेकर क्या राय है। सोनम ने कहा ,‘‘मुझे चाट बेहद पसंद है। मुझे लगता है कि भारतीय ‘जंक फूड’ या ‘स्ट्रीट फूड’ दुनिया का बेस्ट फूड है। भारत के जंक फूड की किसी और फूड से तुलना नहीं की जा सकती।’’ सोनम इस वर्ष प्रदर्शित फिल्म‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’में नजर आई थीं।