डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पैरोल की अर्जी ली वापस

नई दिल्ली, 01 जुलाई - डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पैरोल की अर्जी को वापस ले ली है। सूत्रों की मानें तो राम रहीम ने विरोध को देखते हुए पैरोल की अर्जी को वापस ले लिया है। अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने के मामले में 20 साल कैद की सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने हरियाणा के सिरसा में अपने खेतों में खेती करने के लिए 42 दिन की पैरोल मांगी थी।