सिरसा डेरा प्रमुख को पैरोल पर न छोड़ा जाए : भाकपा

चंडीगढ़, 1 जुलाई (एन.एस. परवाना) : मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी पंजाब के सैक्रेटरी सुखविंदर सिंह सेखों ने चेतावनी दी है कि जो हरियाणा की खट्टर सरकार ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के गंभीर आरोपों में आरोपी गुरमीत राम रहीम को पैरोल पर रिहा किया गया तो इससे पंजाब और हरियाणा के हालात खराब होने की आशंका है, इसलिए वह आग से न खेलें। आज यहां एक बयान में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को डेरा प्रमुख को पैरोल पर रिहा करने दी कोशिशों से बाज आ जाना चाहिए। यदि राम रहीम को पैरोल पर छोड़ा गया तो यह आग से खेलने के बराबर होगा। उन्होंने कहा कि राम रहीम की ज़मानत की अर्जियां अलग-अलग अदालतों द्वारा कई बार रद्द की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अगर खट्टर सरकार अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए राम रहीम को पैरोल पर छोड़ती है तो यह पंजाब और हरियाणा में अमन और शांति के वातावरण कानून और व्यवस्था के लिए भी बहुत ही हानिकारक होगा।