राहुल गांधी के इस्‍तीफे से देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता आहत

नई दिल्ली, 02 जुलाई  कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के इस्‍तीफे से देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता आहत हैं। राहुल गांधी से अपना फैसला बदलने की गुहार लगाते हुए पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं की मांग है कि राहुल गांधी अपना फैसला वापस लें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी सामूहिक है, इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा वापस ले लेना चाहिए।कांग्रेस मुख्यालय पर जारी धरने में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई, जब एक कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के फैसले के विरोध में आत्महत्या करने की कोशिश की।