नाबालिग जुड़वां बहनों के साथ दुष्कर्म, दो गिरफ्तार 

ऊना, 03 जुलाई - (हरपाल सिंह कोटला) - ऊना के महिला थाने के अंतर्गत हरोली उपमंडल की नाबालिग जुड़वां बहनों को अगवा करने के बाद दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़कियों से हरियाणा के दो व्यक्तियों पर अगवा के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को ऊना में गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।