हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना, इस साल हज पर जाएंगे 2 लाख लोग 

नई दिल्ली, 03 जुलाई - आज हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री नकवी भी मौजूद थे। इस अवसर पर दिल्ली के राजस्व एवं परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, खाद्य मंत्री इमरान हुसैन, सांसद संजय सिंह, हज कमेटी ऑफ इंडिया के कार्यवाहक प्रमुख शेख जिन्नाह नबी और कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस साल 2 लाख भारतीय मुसलमान हज यात्रा पर जाएंगे।