जालंधर में पड़ी बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

जालंधर, 6 जुलाई - (चिराग) - पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण की गर्मी और उमस से पंजाब वासी परेशान थे और उनको सिर्फ़ मानसून का इंतज़ार था परन्तु मानसून एक हफ़्ते की देरी से चल रहा था। मानसून में देरी के कारण राज्य में कई स्थान पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद बीते दिन पंजाब के कुछ शहरों में मानसून ने दस्तक दे दी परन्तु जालंधर में बारिश नहीं पड़ी। हालांकि आज प्रातःकाल 11 बजे के करीब मौसम ने एक दम करवट ली और शहर में मानसून की पहली बारिश पड़ी। जिसके चलते भीषण गर्मी की मार बर्दाश्त कर रहे लोगों के चेहरों पर रौनक आ गई।