8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म 

ऊना, 06 जुलाई - (हरपाल सिंह कोटला) - ऊना के अंब थाने के अंतर्गत पड़ते एक गांव में 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिवार ने मामले की शिकायत ऊना के महिला थाना में दर्ज करवा दी है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने दोषी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार अंब थाने के अंतर्गत एक गांव के व्यक्ति ने महिला पुलिस थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई कि बीती रात करीब डेढ़ बजे एक व्यक्ति ने उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोषी के खिलाफ धारा-376 आईपीसी, पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। एसपी ऊना की ओर से इस मामले की पुष्टि की गई है।