मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने अपने पद से दिया इस्तीफा

मुंबई, 07 जुलाई - मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद देवड़ा ने ऐसे समय पर इस्तीफा दिया है जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसके इलावा उन्होंने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए तीन सदस्यीय पैनल बनाने का भी प्रस्ताव दिया है।