14 राज्यों में कांग्रेस विधायकों पर दबाव बना रही है बीजेपी - खड़गे

बेंगलुरु, 07 जुलाई - कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार को संविधान के अनुसार चलना चाहिए। जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार कर्नाटक में संवैधानिक रूप से चुनी हुई सरकार है। वो (बीजेपी) इसे अस्थिर कर रहे हैं। लगभग 14 राज्यों में, वो न केवल कांग्रेस विधायकों बल्कि क्षेत्रीय पार्टी के सदस्यों पर भी दबाव बना रहे हैं। खड़गे ने ये भी कहा कि आज भी कुछ विधायक मुंबई गए, वो दबाव में आ गए हैं। साथ ही, केंद्र की मदद से राज्य में बीजेपी एक्टिव हो गई है। इस गठबंधन (जेडीएस-कांग्रेस) सरकार से निपटने के लिए केंद्र में रूलिंग सरकार ने रुचि ली है, वो इस सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं।