तृप्तपाल सिंह काजीवाल को पंजाब सरकार ने महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड से किया सम्मानित 

खडूर साहिब, 09 जुलाई - (मान सिंह) - यहां के नजदीकी गांव काजीवाल के निवासी तृप्तपाल सिंह पुत्र गुरदीप सिंह नामक खिलाड़ी का पंजाब सरकार द्वारा आज महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड के साथ सम्मान किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की ओर से उनको चंडीगढ़ में करवाए गए एक समागम के दौरान इस अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया। गांव की सरपंच गुरमीत कौर और पूर्व सरपंच मनजिन्दर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते समय में तृप्तपाल सिंह पॉवर लिफ्टिंग और एथलेटिक मुकाबलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर चुका है और दो कांस्य पदक भी जीत चुका है, जिसकी वजह से पंजाब सरकार द्वारा उनको यह सम्मान मिला है, जो गांव-वासियों के लिए बड़े गर्व की बात है।