दुष्कर्म के मामले में दोषी को 20 साल की कैद

बरनाला,10 जुलाई - (धर्मपाल सिंह) - जिला सेशन जज वरिन्दर अग्रवाल की अदालत ने दुष्कर्म के मामले में नामजद दोषी जग्गा सिंह निवासी पखों कलां को सरकारी वकील की दलीलों के साथ सहमत होते 20 साल की कैद और 7 हजार रुपए जुर्माने का फैसला सुनाया है। दोषी की ओर से गांव ताजोके में 16 मई 2018 को एक 9 वर्षीय  बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था।