बावा और गोगी चेयरमैन नियुक्त 

लुधियाना, 13 जुलाई - (पुनीत बावा) - पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब कांग्रेस के जनरल सचिव कृष्ण कुमार बावा को पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम और जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान गुरप्रीत गोगी बसी को पंजाब राज्य औद्योगिक निर्यात निगम का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि लुधियाना में सभी बड़े सरकारी पद विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिम के पास हैं और बावा और गोगी भी इसी हलके से सम्बन्धित हैं।