‘कबीर सिंह’ ने की 250 करोड़ की कमाई

मुंबई 13 जुलाई (वार्ता) : बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।शाहिद की फिल्म ‘कबीर सिंह’ 21 जून को प्रदर्शित हुयी है। यह फिल्म तेलुगु की सुपर हिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की रीमेक है। यह फिल्म 3123 स्क्रींस पर रिलीज़ हुई थी। ‘कबीर सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करती नजर आ रही है। फ़ल्मि ने पहले सप्ताह में 134 करोड़ की शानदार कमाई की थी। ‘कबीर सिंह’ रिलीज के चौथे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर राज कायम है। फिल्म ने 250 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है।कबीर सिंह इस वर्ष की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है। इससे पूर्व उरी :द सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स ऑफिस पर 243 करोड़ से अधिक की कमाई की है।