स्वतंत्र देव सिंह बने यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली,16 जुलाई - उत्तर प्रदेश में आखिर भारतीय जनता पार्टी ने अपना अध्यक्ष घोषित कर दिया। प्रदेश की बीजेपी सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वह अब डॉ महेंद्रनाथ पांडेय की जगह लेंगे।