गुरु पूर्णिमा दुनिया के कई देशों में दिखा चंद्रग्रहण का अद्भुत नज़ारा, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, 17 जुलाई - 149 साल बाद दुनिया एक महासंयोग का गवाह बना। गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण देखा गया। ये अद्भुत महासंयोग 1870 के बाद पहली बार बना। चंद्रग्रहण भारत समेत दुनिया के ज़्यादातर हिस्सों में रात के क़रीब डेढ़ बजे से दिखा। चंद्र ग्रहण उत्तरी स्केंडिनेविया को छोड़कर पूरे यूरोप और पूर्वोत्तर को छोड़कर समूचे एशिया में भी देखा गया। आंशिक चन्द्रग्रहण 2 घंटे 59 मिनट तक रहा. देखिए देश विदेश की अद्भुत तस्वीरें।