22 जुलाई को प्रक्षेपित होगा चंद्रयान-2


नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि चंद्रयान-2 को पूर्व निर्धारित समय के सात दिन बाद 22 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाएगा। इससे पहले 15 जुलाई को चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण तकनीकी खामी पाए जाने पर नियत समय से एक घंटा पहले रोक दिया गया था।