जापान में एनीमेशन स्टूडियो में आग लगने से 33 की मौत 

टोक्यो,18 जुलाई - जापान के क्योटो शहर के एक एनीमेशन स्टूडियो में आज एक व्यक्ति द्वारा की गई आगजनी में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।