आनंदीबेन पटेल बनीं यूपी की गवर्नर

नई दिल्ली, 20 जुलाई - देश भर के कई राज्यों के राज्यपाल का तबादला कर दिया गया है। इसमें मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित किया गया है। पश्चिम बंगाल का राज्यपाल जगदीप धनखड़ को बनाया गया है। इसी तरह त्रिपुरा का राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया है। फागू चौहान को बिहार के राज्यपाल और आर एन रवि को नगालैंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।