प्रियंका गांधी की हिरासत पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जताया विरोध

चंडीगढ़, 20 जुलाई - पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज उत्तर प्रदेश प्रशासन की तरफ से कांग्रेस की जनरल सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ग़ैर -लोकतंत्रीय और असंविधानिक हिरासत का विरोध किया। सोनभद्र हिंसा के पीड़ित परिवारों के साथ प्रियंका को न मिलने देने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बीजेपी सरकार नागरिकों के बुनियादी अधिकारों पर रोक लगाकर नये स्तर पर गिर गई है।