अज्ञात व्यक्ति सोने की चेन और नकदी लूटकर हुए फरार

कोटकपूरा, 21 जुलाई - (मोहर सिंह गिल) - स्थानीय फरीदकोट सड़क पर स्थित टीटू क्रिएशन दुकान के मालिक विजय कुमार टीटू के बेटे रोहित छाबड़ा उर्फ टोनी पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने दिनदिहाड़े हमला करते हुए उसके गले से करीब चार तोले सोने की चेन और जेब से 20 हजार रुपए के करीब नकदी लूटकर फरार हो गये। इस हमले में टोनी घायल हो गया। रोहित छाबड़ा के दोस्तों आनंतदीप सिंह रोमा बराड़ और नंबरदार सुखविन्दर सिंह पप्पू ने उसको तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया। हमले का पता लगते ही सन्दीप सिंह सनी बराड़ ओएसडी मुख्यमंत्री पंजाब ने अस्पताल पहुंचकर डा. कुलदीप पक्ष एसएमओ और थाना प्रमुख के साथ अलग तौर पर बातचीत की। उन्होंने पुलिस आधिकारियों को हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग भी की।