ॐ नम: शिवाय

जय शिव शंकर, भर्ग, अनघ, गिरीश, शर्व, हरि, परमेश्वर।
त्रिलोकेश, कृपानिधि, भगवन, उमापति, अज महेश्वर।
ॐ नम: शिवाय, ॐ नम: शिवाय, ॐ नम: शिवाय, ॐ नम: शिवाय।
तेरी महिमा का किसी ने पार नहीं है पाया
जिसने तेरा ध्यान किया, उसे तुमने पार लगाया
देवों के तुम महादेव हो, योगियों के महायोगी
रुद्र, शाश्वत, महाकाल भव, अद्भुत तू महामाया
शशि भाल, ह्वि, भुजंगभूषण, गंगाधर, सोमेश्वर।
ॐ नम: शिवाय, ॐ नम: शिवाय, ॐ नम: शिवाय, ॐ नम: शिवाय।
विष्णु वल्लभ, आशुतोष, ब्राह्मण, महायुध, पिनाकी
पंचवस्त्र, गणनाथ, दिगम्बर, वृषवाहन, अविनाशी
महाशक्तिमय, शूलपाणि, श्रीकंठ, औंकारा
सुमेरू, सर्वज्ञ, स्थानु, भैरव, कैलाशवासी 
चारूविक्रम, लिंगध्यक्ष, वेदकर्त्ता, विश्वेश्वर।
ॐ नम: शिवाय, ॐ नम: शिवाय, ॐ नम: शिवाय, ॐ नम: शिवाय।
सोम, पशुपति, उग्र, त्रिमूर्ति, महाबुद्धि, रविलोचन
शुदविग्रह, देव, सात्विक, प्रजापति त्रिलोचन
नीलकंठ, नटराज, अनंत, भोलेनाथ, कपर्दी
वीरूपाक्ष, हर, जगद्व्यापी, सदाशिव, पाशविमोचन
वामदेव, कृतिवास, कपाली, कामारी भूतेश्वर।
ॐ नम: शिवाय, द्धनम: शिवाय,ॐ नम: शिवाय, ॐ नम: शिवाय।
अपवर्गप्रद, मृगव्याध, मृड, अनेककृत, तुम्हारे
हिरणयरेता, तारक, यज्ञमय, भक्तवत्सल प्यारे
व्योमकेश, सुक्ष्मात्मा, ललाटाक्ष, पुराराति
नीललोहित, वृषभध्वज, प्रणव पालनहारे
वीरभद्र, खटवांगी, शंभु, त्रिपुरारि सर्वेश्वर।
ॐ नम: शिवाय, ॐ नम: शिवाय, ॐ नम: शिवाय, ॐ नम: शिवाय।
हमें भी अपनी भक्ति देना, दया दृष्टि रखना
पाप, अधर्म और दुरवृत्ति से, सदैव रक्षा करना
शिपिविष्ट, अव्यक्त, कुण्डलिन, प्रमथाधिप, मृत्युंजय
भसमोद्धूलित विग्रह, वरद, विनय हमारी सुनना
भीम, शिवाप्रिय, सुरशत्रुहन, अष्टमूर्ति, रामेश्वर।
ॐ नम: शिवाय, ॐ नम: शिवाय,
ॐ नम: शिवाय, ॐ नम: शिवाय।