2 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र

चंडीगढ़, 24 जुलाई - पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 2 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त तक चलेगा। इस संबंधी  फैसला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।