जम्मू-कश्मीर: मौसम खराब होने की वजह से अमरनाथ यात्रा को रोका गया

नई दिल्ली, 28 जुलाई -  मानसून का असर अब पूरे देश पर दिख रहा है। देश के अलग-अलग इलाकों में बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बन गई है। लगातार हो रही बारिश की आशंका के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। देशभर में भारी बारिश से तबाही जारी है। इस बीच जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा को रोका दिया गया है। खराब मौसम की वजह से  अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। बारिश की वजह से बिहार, मुंबई और असम के बाद राजस्थान में भी बाढ़ की भयावह स्थिति पैदा हो गई है।