‘केहा करना लोड़िए’ मंथन कांफ्रैंस समाप्त राज्य में लोक अधिकार लहर चलाने का सर्वसम्मति से लिया फैसला

 मोगा, 28 जुलाई (सुरिंदरपाल सिंह/ गुरतेज सिंह) : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित उनके सिद्धांतों की रौशनी में पंजाब की डावांडोल हुई आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक मामलों पर सांझी लोकराय बनाने के प्रयासों द्वारा ‘केहा करना लोड़िए’ मंथन दो दिवसीय कांफ्रैंस जो कि संत ज्ञानी गुरमीत सिंह मुख्य सेवादार गुरुद्वारा बाबे शहीदां खेसा पांडे के सहयोग से सरदारा सिंह जौहल प्रसिद्ध अर्थशास्त्री खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, चांसलर मैंट्रल यूनिवर्सिटी बठिंडा, प्रधान जय पंजाब फोर्म की प्रधानगी में सफलतापूर्वक समाप्त हुई। दो दिवसीय कांफ्रैंस की समाप्ति के मौके पर पंजाब में लोक अधिकार लहर खड़ी करने का सर्वसम्मति से फैसला किया गया और सरदार सिंह जौहल को सर्वसम्मति से कन्वीनर नियुक्त किया गया। इस कांफ्रैंस में 80 एन.जी.ओज़ के प्रतिनिधिमंडल, 100 बुद्धिजीवी, 15 जनतक जत्थेबंदियों के प्रतिनिधिमंडल सहित 800 लोगों ने शिरकत की। कांफ्रैंस दौरान पंजाब के अलग-अलग 14 ज़िलों से आए 150 के करीब लोगों ने सलाह और स्वैच्छा फार्म भरे और सहमति दी कि वह लोक लहर का हिस्सा बनेंगे। इस समय स्टेज का संचालन करते रूरल एन.जी.ओ. के ज़िला प्रधान महिन्दरपाल लूंबा ने पंजाब के आज के हालातों पर रौशनी डाली। कांफ्रैंस को संबोधित करते सरदारा सिंह जौहल ने कहा कि लोक अधिकार लहर संविधान के दायरे में रह कर काम करेगी और जनरल कौंसल का गठन किया जाएगा, जिसके लिए लुधियाना में 11 अगस्त को मीटिंग रखी गई है। उन्होंने कहा कि लोक अधिकार लहर एक गैर-राजनीतिक और गैर साम्प्रदायिक होगी। जिसका उद्देश्य पंजाब को बचाने के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब के अलग-अलग ज़िलों में अलग-अलग विषयों पर एक दिवसीय सैमीनार किए जाएंगे, जिनकी तारीखें और स्थान का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। संत ज्ञानी गुरमीत सिंह ने इस कांफ्रैंस में पहुंची शख्सियतों का धन्यवाद किया, वहीं उन्होंने जत्थेबंदी को हर तरह का सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए गुरमीत पलाही, गुरचरण नूरपुर, बीबी परमजीत कौर खालड़ा ने कहा कि नशा, बेरोज़गारी व भ्रष्टाचार, धक्केशाही, आत्महत्याओं और हर रोज़ घटते अज्ञात हादसों ने हर पंजाब वासी का जीवन असुरक्षित बना दिया है। कांफ्रैंस में अन्यों के अलावा डा. कश्मीर सिंह सोहल, डा. चमन लाल बशिष्ट, बलविंदर सिंह कोआर्डीनेटर असुल मंच पंजाब, डा. दविंदर सोढी, गुरमीत सिंह बराड़, नवदीप सिंह संघा आप पार्टी, डा. हरदियाल सिंह घरियाला, बूटा सिंह, धीरा पत्तरा, राम कुमार अबरोह, अमरजीत सिंह बराड़ राजेआणा, प्रीतम सिंह अखाड़ा, तजिंदर सिंह जशन, बाबू सिंह बराड़, गुरविंदर सिंह गुरी नाभा ने भी संबोधित किया।