कांग्रेस अध्यक्ष के लिए प्रियंका आदर्श उम्मीदवार, परन्तु अंतिम फैसला करेगी वर्किंग समिति - कैप्टन 

चंडीगढ़, 29 जुलाई - पार्टी की महासचिव में अपना विश्वास जताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी जाती हैं तो उनको समूचा समर्थन प्राप्त होगा। आज यहां पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष के पद से राहुल गांधी द्वारा पीछे हटने के लिए फैसले पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा नेता ही इसका नेतृत्व करने के अनुकूल है। कांग्रेस के नेता शशि थरूर के बयान के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी के प्रमुख के लिए बहुत बढ़िया पसंद होंगे। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी की बागडोर संभालने के लिए उचित और पसन्दीदा उम्मीदवार होंगे, परन्तु यह फैसला कांग्रेस वर्किंग समिति (सीडब्ल्यूसी) पर निर्भर करता है जोकि इस मामले पर फैसला लेने के लिए अधिकारित है।