उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के हादसे में बीजेपी विधायक सेंगर पर हत्या का मामला दर्ज

नई दिल्ली, 29 जुलाई - उउन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के सड़क हादसे में घायल होने के बाद जेल में बंद बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके भाई मनोज सेंगर समेत आठ लोगों के खिलाफ रायबरेली के गुरुबख्श थाना में हत्या और हत्या की साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। रविवार को रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से मिलने के बाद दुष्कर्म पीड़िता लौट रही थी। इस दौरान गुरुबख्श थाना इलाके में दुष्कर्म पीड़िता की कार की टक्कर ट्रक से हो गई थी। हादसे में दुष्कर्म पीड़िता की मौसी की मौत हो गई थी और दुष्कर्म पीड़िता और उसके वकील घायल हो गए थे। बाद में दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया था कि हादसे के पीछे बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का हाथ है।