ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, कई घायल

फाजिल्का, 30 जुलाई - (प्रदीप कुमार) - फाजिल्का जिले के सरहद्दी गांव कोरिया में आज मज़दूरों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। जिनको इलाज के लिए फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से गंभीर हालत के चलते एक महिला को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया है।