अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में दाखिल होकर 3 लोगों की बेरहमी से हत्या 

सराय अमानत खां, 30 जुलाई - (नरेंद्र दोदे) - थाना सराय अमानत खां के अधीन आते गांव नौशेहरा ढाला में बीती रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में दाखिल होकर 3 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के पीछे की वजह प्रेम विवाह बतायी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नौशेहरा ढाला के निवासी हरमनजीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह ने अपने नज़दीकी गांव ढाला की लड़की बेबी के साथ आज से डेढ़ महीने पहले घर से भाग कर  अदालत द्वारा प्रेम विवाह कराया था। फिर वह दोनों पिछले कुछ दिनों से गांव आ रहे थे। बीती रात जब लड़के का पिता जोगिन्द्र सिंह अपनी छत पर सोया हुआ था कि अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से उसकी बेरहमी से  हत्या कर दी। घटना का पता चलते ही एसपी हरजीत सिंह, डीएसपी कमलजीत सिंह और थाना प्रमुख रणजीत सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंच गए और शव को कब्ज़े में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस सुराग ढूँढने में लगी हुई है। वहीं इस हत्या के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।