नशे के ओवरडोज के कारण नौजवान की मौत

मक्खू, 30 जुलाई - (मेजर सिंह थिंद) - मक्खू ब्लाक के गांव पीर मोहम्मद में नशे के ओवरडोज के कारण एक 23 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोना सिंह पुत्र शुबेग सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पेट पालने वाला उक्त नौजवान आज शाम घर के बाथरूम में घुसा और उसने नशे (चिट्टे) का टीका लगा लिया। इस उपरांत बाथरूम में ही उसकी मौत हो गई। मृतक विवाहित था और उसके बच्चे भी थे।