मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक महिला की मौत, कई घायल 

फाजिल्का, 30 जुलाई - (प्रदीप कुमार) - फाजिल्का के सरहदी गांव केरिया में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में कई महिलाओं समेत करीब 10 लोग घायल हो गए , जिनको फाजिल्का के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां एक महिला की गंभीर हालत को देखते डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव करनी खेड़ा से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मजदूरों को लेकर गांव केरिया जा रही थी और जब वह गांव केरिया के पास पहुंची, तो यह हादसे का शिकार हो गई, जिसके बाद गांव के लोगों ने घायलों को अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 50 के करीब मजदूर थे, जिसमें महिला मजदूरों की संख्या ज्यादा थी।