खराब मौसम और चट्टानों के गिरने से अमरनाथ यात्रा स्थगित

श्रीनगर, 31 जुलाई - खराब मौसम के चलते जम्मू मार्ग से आज पवित्र अमरनाथ यात्रा को स्थगित करना पड़ा। वहीं बारिश के चलते प्रातःकाल चट्टानों के गिरने के कारण भी अमरनाथ यात्रा प्रभावित हुई, जिस वजह से यात्रा को स्थगित करना पड़ा।