नबाम तुकी अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त, लोम्बो तायेंग होंगे विधायक दल के नेता

नई दिल्ली, 31 जुलाई - कांग्रेस पार्टी ने नबाम तुकी को अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश में तुकी को प्रदेश अध्यक्ष और लोम्बो तायेंग को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है।