होमगार्ड के जवान को घायल कर थाने से फरार हुआ गिरफ्तार व्यक्ति


फाजिल्का, 2 अगस्त (प्रदीप कुमार)- फाजिल्का थाना सदर पुलिस के पास एक मामले में गिरफ्तार व्यक्ति होमगार्ड के जवान को घायल करके फरार हो गया । जिसके बाद घायल जवान को हस्पताल में भर्ती करवाया गया।प्राप्त जानकारी अनुसार फरार हुआ व्यक्ति एक गांव का पूर्व सरपंच बताया जा रहा है। घायल होमगार्ड के जवान ने बताया कि डयूटी पर तैनात जवानों को उसने पेशाब करने का बहाना लगाया था, जिसके बाद उसने कर्मचारी को धक्का मारकर फरार होने लगा जब उसने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया और थाने से फरार हो गया।