उन्नाव की बेटी को इन्साफ कब मिलेगा?

जग-जाहिर हो चुका है कि विधायक कुलदीप सेंगर दुष्कर्म का आरोपी है और जेल में बन्द है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्या नाथ से प्रदेश न पहले चला है और न ही अब चल रहा है। पीड़िता तथा उसके अन्य रिश्तेदार और वकील जो कार में जा रहे थे, को ट्रक टक्कर मार देता है पूरी योजना के तहत ताकि उन्नाव की बेटी की जान चली जाए। पीड़िता गम्भीर रूप से घायल है और अस्पताल में अपनी जान से जूझ रही है, जबकि उसके अन्य रिश्तेदारों की इस भीषण दुर्घटना में मौत हो गई। अप्रैल, 2018 में इस पीड़िता के पिता को पुलिस ने पीट-पीट कर मार डाला। इस वक्त उन्नाव की उस बेटी के लिए लखनऊ से दिल्ली तक हंगामा हो रहा है। ऐसा हंगामा ‘निर्भया कांड’ के समय हुआ था। निर्भया कांड के बाद विभिन्न राज्यों ने कई हैल्पलाइन, नियम-कानून आदि बनाये परन्तु महिलाएं सुरक्षित हुई ही नहीं। लड़कियों, बेटियों आदि की जो हालत पहले थी—वही हालत आज भी है। 

—डा. एम.एल. सिन्हा