कैप्टन की सुरक्षा में तैनात पुलिस कांस्टेबल की मौत पर गांव में शोक का माहौल

जलालाबाद, 04 अगस्त - (जतिन्दर पाल सिंह)- जलालाबाद के नजदीकी गांव तारे वाला के नौजवान सुखविन्दर सिंह की बीती रात हुई हत्या की खबर सुनने के बाद गांव में शोक की लहर छा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखविन्दर सिंह पुत्र बलजीत राम उम्र लगभग 23 साल पंजाब पुलिस में मुलाजिम था और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात था। बीती रात मोहाली में फेज 11 के एक नाइट क्लब में सुखविन्दर जन्मदिन की पार्टी में शामिल था, जहां उसका हत्या हो गई। सुखविन्दर के पिता बलजीत राम महरोक भी पंजाब पुलिस में सहायक इंस्पेक्टर हैं। उसकी मौत की खबर सुनने के बाद परिवार वालों का रो-रो बुरा हाल है।