पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने फोन पर लिया घटना का जायजा 

अबोहर, 04 अगस्त - (सुखजिन्दर सिंह) - अबोहर हलका बल्लूआना के सीनियर अकाली नेता प्रलाद खाटवां पर हुई अंधाधुंध गोलीबारी की घटना का पता लगते ही पूर्व मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने फोन पर घटना का जायजा लिया। उन्होंने प्रलाद खाटवां के साथ बातचीत कर इस संबंधी पूरी जानकारी ली। स. बादल ने प्रलाद खाटवां से और जानकारी लेने के बाद आधिकारियों को भी सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।