ईद पर कश्मीर में शांति का माहौल :जितेंद्र सिंह


नई दिल्ली,11 अगस्त - कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा जम्मू कश्मीर के हालात को लेकर उनके बयान पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में इस बार ईद पर कश्मीर में शांति का माहौल है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि कश्मीर में आम आदमी आर्टिकल 370 को रद्द करने पर जोश में हैं। धारा 144 लागू की गई थी, उसे बंद किया जा रहा है। ईद की पूर्व संध्या पर, ईद के कई अन्य अवसरों की तुलना में इस बार शांति का माहौल ज्यादा है।